नमस्कार ! आज हम लेकर आए हैं 2015 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 खिलाड़ी के बारे में। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे के 2015 वर्ल्ड कप में कौन से खिलाड़ी थे जिन्होंने उस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।
5. शिखर धवन (भारत)
2015 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की सूची में नंबर 5 के स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन हैं। जानकारी के लिए बता दें कि शिखर धवन ने 2015 विश्व कप में 8 पारियों में 412 रन 91.75 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे।
ये भी पढ़ें: कौन हैं 1979 विश्व कप में सबसे बढ़िया मैच गेंदबाज़ी वाले शीर्ष 5 खिलाड़ी?
धवन की बल्लेबाजी की एवरेज 51.50 रही थी। उन्होंने उस विश्व कप में खेले गए मुकाबलों में एक अर्ध शतक और दो शतक भी जमाए थे। इसके साथ साथ आपको यह भी बता दें कि उस वर्ल्ड कप में उन्होंने 9 छक्के और 48 चौके भी जड़े थे।
4. ब्रेंडन टेलर (जिंबाब्वे)
2015 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष खिलाड़ी की सूची में नंबर 4 के स्थान पर जिंबाब्वे के ब्रेंडन टेलर हैं। टाइलर ने विश्वकप में 6 मैचों में 106.91 के स्ट्राइक रेट से 433 रन बनाए थे जिसमें उनकी एवरेज दर 72.16 रही थी। यह भी जान लीजिए कि टेलर ने उस वर्ल्ड कप में 2 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाया था। इसके अलावा उन्होंने विश्व कप में 12 छक्के और 47 चौके भी जड़े थे।
3. एबी डीविलियर्स (साउथ अफ्रीका)
2015 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष खिलाड़ी की सूची में अगला नाम है साउथ अफ्रीका के आक्रामक और घातक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का। डीविलियर्स ने 2015 विश्व कप में 7 पारियों में 482 रन 144.31 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे। उनकी रन बनाने की एवरेज दर 96.40 रही थी। यह भी जान लीजिए कि उन पारियों में डीविलियर्स ने 3 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया था एवं इसके अलावा उन्होंने 21 छक्के और 43 चौके भी जड़े थे।
2. कुमार संगकारा (श्रीलंका)
2015 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष खिलाड़ी की सूची में अगला नाम श्रीलंका के कुमार संगकारा का है। उन्होंने उस विश्वकप में 7 मैचों में 541 रन 108.20 की एवरेज से बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 105.87 रहा था। श्रीलंका के इस भूतपूर्व खिलाड़ी ने उसमें 4 शतक लगाने के साथ-साथ 7 छक्के और 57 चौके भी लगाए थे।
ये भी पढ़ें: क्या हैं खेल के फायदे फिटनेस और स्वास्थ्य के लिए?
1. मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)
2015 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष खिलाड़ी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल सबसे ऊपर है। जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने उस विश्व कप में 9 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 547 रन 68.37 के एवरेज से बनाए थे। बता दें कि उनका रन बनाने का स्ट्राइक रेट 104.58 रहा था। यह भी जान लीजिए कि गप्टिल ने विश्व कप में 2 शतक और 1 अर्धशतक भी जड़ा था। इसके अलावा उन्होंने बेहतरीन पारियां खेलते हुए 16 शानदार छक्के और 59 चौके भी जमाए थे।
Hello Friends, join our Telegram Channel via this link:
— SportsCrunch (@SportsCrunch) July 15, 2020
SportsCrunch?⚽️?
Cricket, Football, Tennis and every popular sports news, views, opinions and updates at your finger tips.https://t.co/0dzACSB5V8