खेलपत्र नमस्कार। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी छोड़ने को लेकर बयान दिया है। धोनी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्दोगिक सुरक्षा बल के द्वारा चलाए जा रहे मोटिवेशनल कार्यक्रम में बोल रहे थे।
रहाणे को सौंपी मुंबई की कमान, विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से करेंगे कप्तानी
धोनी ने कप्तानी छोड़ने को लेकर कहा, मैने कप्तानी इसलिए छोड़ी क्योंकि में नए कप्तान विराट कोहली को साल 2019 में होने वाले विश्व कप के लिए एक बेहतर टीम तैयार करने का पूरा समय देना चाहता था।
2011 में भारत को विश्व कप जीताने वाले कप्तान धोनी ने इस बारें में आगे कहा, नए कप्तान को समय दिए बिना एक मजबूत टीम बनाना का मुश्किल हो जाता है। धोनी को लगता है कि उन्होंने सही समय में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी है।
आपको बताते चले कि धोनी सीमित ओेवरों में क्रिकेट खेलते हैं। जबकि साल 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जिसके बाद उन्होंने 2017 में सीमित ओवर की कप्तानी भी छोड़ दी थी।
जापान ओपन से बाहर हुई स्टार खिलाड़ी सिंधु, श्रींकात पहुंचे क्वार्टर फाइनल में
इससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर सीरीज खेलने गई थी। जिसमें 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। टीम इंडिया 4-1 से सीरीज हारी थी। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने जीत सुनिश्चित की थी।