खेलों में प्रदर्शन के ढेर सारे अलग स्तर हैं, चाहे वो राष्ट्रीय प्रदर्शन हो या अंतर्राष्ट्रीय या हो महाद्वीपीय, विश्व या ओलिंपिक स्तर। ओलिंपिक गोल्ड जहां सबसे उच्च प्रदर्शन माना जाता रहा है, वहीं एक से ज्यादा ओलिंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ी अपने खेल के महान। फिर इनमें सबसे ज्यादा ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को देखें तो वो तो महानतम कड़ी होती है खेलों की। तो आज बात करते हैं उन पांच महान खेल हस्तियों की, जो सबसे ज्यादा ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में अव्वल हैं:
5. पावो नरमी
फ्लाइंग फिन या फैंटम फिन के नाम से जाने जाने वाले पावो नरमी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ट्रैक और फील्ड खिलाड़ियो में रहे हैं। फ़िनलैंड के इस महान खिलाड़ी ने अपने देश का 3 ओलंपिक्स में प्रतिनिधित्व किया पर वो लॉस एंजेलेस 1932 ग्रीष्मकालीन खेलों में भी फ़िनलैंड का प्रतिनिधित्व कर सकते थे। पर खेलों की राजनीति थी या फिर उनके प्रतिनिधित्व की गलती, उनके “शौकिया तौर पर खेलने वाले खिलाड़ी” मानने से इंकार कर दिया विश्व एथलेटिक्स महासंघ ने।
नरमी ने ऐंटवर्प 1920, पेरिस 1924 और एम्स्टर्डम 1928 ओलिंपिक खेलों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और 9 स्वर्ण पदक जीते। भारतीय खेलप्रेमियों को याद करना चाहिए कि एम्स्टर्डम में हुए 1928 ओलिंपिक खेलों में ही भारत ने हॉकी का पहला स्वर्ण पदक जीता था। बहरहाल पावो ने इसके अलावा 3 रजत पदक भी जीते इन खेलों में। 9 दशक से ज्यादा बीत जाने के बाद भी वो विश्व के कुछ चुनिंदा खिलाड़ियो में हैं। सबसे ज्यादा ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में वो पांचवे स्थान पर काबिज़ हैं।
In Football: Did You Know These Things About Paul Pogba?
4. लारिसा लैतिनीना
सोवियत यूनियन की ये जिमनास्ट आगे जाकर दुनिया की सबसे सफल महिला खिलाड़ी बनीं। उनके नाम सबसे ज्यादा ओलिंपिक मेडल जीतने वाली महिला खिलाड़ी का भी कीर्तिमान है। उनके रिकॉर्ड इतने बड़े रहे हैं कि लंदन ओलंपिक्स के पहले वो सबसे ज्यादा ओलिंपिक मेडल जीतने वाली खिलाड़ी (पुरुष और महिला) थीं। लंदन में उनके मेडल संख्या को माइकल फेल्प्स ने पार कर लिया।
लैतिनीना मेलबर्न 1956, रोम 1960 और टोक्यो 1964 ग्रीष्मकालीन खेलों में खेली थीं और 9 स्वर्ण पदक जीते थे उन्होंने। महान लारिसा लैतिनीना ने इनके अलावा 5 रजत और 4 कांस्य पदक भी जीते थे। सबसे ज्यादा ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में वो चौथे स्थान पर काबिज़ हैं।
In Tennis: Youngest Male Australian Open Winners
3. मार्क स्पिट्ज़
अपने प्रशंसकों और दोस्तों के बीच मार्क द शार्क नाम से प्रसिद्ध ये अमेरिकी तैराक आगे जाके दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार हुआ। उनका कीर्तिमान इतना बड़ा और महत्वपूर्ण रहा है खेलों में कि लंदन 2012 ग्रीष्मकालीन खेलों के पहले उनके नाम एक ओलिंपिक खेल संस्करण में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का भी कीर्तिमान रहा है। ये कीर्तिमान भी माइकल फेल्प्स ने पार किया था तब। उनकी ओलिंपिक मेडल जीत विश्व कीर्तिमान भी रहे हैं।
स्पिट्ज़ ने मेक्सिको सिटी 1968 और म्यूनिख 1972 ग्रीष्मकालीन खेलों में खेलकर 9 स्वर्ण पदक जीते थे। उनके अलावा इन खेलों में उन्होंने 2 रजत पदक भी जीते। महान मार्क स्पिट्ज़ सबसे ज्यादा ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में वो तीसरे स्थान पर काबिज़ हैं।
In Olympics: India at Antwerp 1920
2. कार्ल लुइस
कार्ल लुइस किंग कार्ल नाम से मीडिया और प्रशंसकों में प्रसिद्द ये अमेरिकी ट्रैक और फील्ड एथलिट आगे जाकर विश्व एथलेटिक्स और खेलों की दुनिया में सबसे बड़े नामों में शुमार हुआ। कुछ ऐसा था उनका प्रदर्शन कि 10 ओलिंपिक मेडल में उन्होंने 9 स्वर्ण पदक जीते थे। इनके अलावा उन्होंने 8 विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक भी जीते थे।
लुइस ने लॉस एंजेलेस 1984, सिओल 1988, बार्सिलोना 1992 और एटलांटा 1996 ग्रीष्मकालीन खेलों में भाग लिया और 9 स्वर्ण पदक जीते। इनके अलावा उन्होंने एक रजत पदक भी जीता। महान कार्ल लुइस सबसे ज्यादा ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में वो दूसरे स्थान पर काबिज़ हैं।
In Hockey: Indian Players With Most Goals from Olympic Hockey Tournament
1. माइकल फेल्प्स: सबसे ज्यादा ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाले
बाल्टिमोर बुलेट या फ्लाइंग फिश के नाम से मशहूर माइकल फेल्प्स आगे जाकर सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले खिलाड़ी और ओलिंपियन बने। फेल्प्स सबसे ज्यादा विश्व चैंपियनशिप पदक और विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडी भी बने। उनकी उपलब्धियां इतनी बड़ी रही हैं कि तैराकी की शायद ही कोई उपलब्धि रही होगी जो उनके नाम नहीं हैं।
फेल्प्स ने सिडनी 2000, एथेंस 2004, बीजिंग 2008, लंदन 2012 और रियो २०१६ ग्रीष्मकालीन खेलों में भाग लिया और कुल मिला कर 28 ओलिंपिक मेडल जीते जिनमें 23 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 2 कांस्य पदक हैं। महान माइकल फेल्प्स सबसे ज्यादा ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज़ हैं।
In Cricket: Top 10 Cricketers With Most ODI Wickets