नई दिल्ली। बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर ने सदी की सबसे बड़ी फाइट जीतने के बाद अपने स्टाइल में पार्टी की। मेवेदर रविवार देर रात अपने ही स्ट्रिप क्लब पहुंचे। यहां आकर्षण का केंद्र रही उनकी 26 करोड़ की कार बुगाती वेरॉन। दुनिया में सबसे महंगी कार लेकर जैसे ही मेवेदर अपने स्ट्रिप क्लब गर्ल्स कलेक्शन पहुंचे प्रशंसकों की आंखे फटी की फटी रह गर्इं।
मेवेदर की फाइट में तकरीबन 3832 करोड़ (600 मिलियन डॉलर) दांव पर लगे थे। 4000 करोड़ की प्रॉपर्टी रखने वाले मेवेदर ने कुछ समय पहले एक एडल्ट स्ट्रिप क्लब खोला है। जहां वे स्ट्रिप पार्टीज कराते हैं। उन्होंने यहीं अपनी जीत का जश्न मनाया।